{"_id":"625d2cbbb1165955b66eb1c8","slug":"accused-who-assaulted-assistant-engineer-are-roaming-freely-says-bjp-mla-ramlal-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक शर्मा बोले: वाल्मीकि समाज के सहायक अभियंता से मारपीट करने वाले सरेआम घूम रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक शर्मा बोले: वाल्मीकि समाज के सहायक अभियंता से मारपीट करने वाले सरेआम घूम रहे
Mon, 18 Apr 2022 02:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 18 Apr 2022 02:47 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता के साथ मारपीट करने वाले विधायक पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे वाल्मीकि समाज आहत है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रामलाल शर्मा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने वाल्मीकि समाज के सहायक अभियंता के साथ हुई मारपीट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता की कार्यशैली कांग्रेस विधायक को नागवार गुजरी और उसके साथ मारपीट की गई। उसके शरीर में 22 जगह फैक्चर होने के बाद भी सरकार ने विधायक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विधायक शर्मा ने कहा कि यह एक व्यक्ति के साथ हुआ मामला नहीं है। ये वाल्मीकि समाज के लोगों को आहत करने वाला मामला है। इसलिए भाजपा मांग करती है कि सरकार विधायक के खिलाफ कार्रवाई कर एक अच्छा संदेश देने का काम करें। वाल्मीकि समाज में आक्रोश है कि सहायक अभियंता से मारपीट करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आने वाले समय में सरकार को इसका भुगतना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जानें...क्या है मामला?
धौलपुर के बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में घुसकर दर्जन भर लोगों ने एईएन और जेईएन के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। दोनों अधिकारी विद्युत बिल की बकाया वसूली को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दस से पंद्रह लोग लाठी-डंडे लेकर ऑफिस में घुस गए। उन्होंने जेईएन नितिन गुलाटी और हर्षदापति की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का आरोप कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर लगे हैं।
विज्ञापन