{"_id":"626bfe0caf2f01100b3ced70","slug":"accused-uncle-was-raping-minor-for-eight-months-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 12 साल की मासूम से दरिंदगी, आठ महीने से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था चाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 12 साल की मासूम से दरिंदगी, आठ महीने से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था चाचा
Fri, 29 Apr 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:32 PM IST
सार
बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ तहसील में नाबालिग के साथ उसका चाचा आठ महीने से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की करतूत से तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों की दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ तहसील में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 12 साल की बच्ची के साथ उसका चाचा पिछले आठ महीने से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की चाचा की दरिंदगी से तंग आकर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शेरुणा थाना अधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मामला श्रीडूंगरगढ के पूनरासर गांव का है। 12 साल की बच्ची करीब आठ महीने पहले गांव के गोचर में अपनी गाय और रेवड़ चराने गई थी। इस दौरान आरोपी चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उसने अगर किसी को बताया तो वह उसे और उसके परिजनों को जान से मार देगा।
विज्ञापन
इससे बच्ची डर गई और उसने किसी को यह बात नहीं बताई। इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी चाचा की दरिंदगी से तंग आकर पीड़िता ने परिजनों अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। थाना अधिकारी ढाका ने बताया कि बालिका का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन