{"_id":"63a9d37fe523d048b6771cae","slug":"accused-of-killing-priest-of-chamad-mata-temple-arrested-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंदिर के पुजारी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच टुकड़ों में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंदिर के पुजारी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच टुकड़ों में मिला था शव
Mon, 26 Dec 2022 10:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:31 PM IST
सार
धौलपुर में चामड़ माता मंदिर के पुजारी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गया था। पुलिस ने सोमवार को उसे मथुरा से पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के भीमगढ़ के चामड़ माता मंदिर के पुजारी महाबुद्दीन उर्फ भावुददीन की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने पुजारी की हत्या के आरोप में महेश दास उर्फ जालम सिंह पुत्र मनोहर सिंह यादव निवासी अल्लादिनपुर थाना सहाबर जिला कासगंज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी महेश को मथुरा जिले के बस स्टैंड से पकड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, भीमगढ़ के चामड़ माता मंदिर के पुजारी महाबुद्दीन उर्फ भावुददीन की लाश 21 दिसंबर को बामनी नदी के किनारे दो प्लास्टिक के बोरों में मिली थी। उसके शव के पांच टुकड़े थे और गर्दन नहीं थी। भतीजे जाकिर हुसैन ने उसकी हत्या का आरोप साधु महेश दास और उसके साथियों पर लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपी महेश दास की तलाश में जगह-जगह दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस को सूचना थी कि आरोपी महेश उत्तर प्रदेश भाग गया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने यूपी में जुरहेरा, जगनेर, खेरागढ़, आगरा, कासगंज, सहाबर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, सादाबाद, मथुरा और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए थे। सोमवार को आरोपी महेश के मथुरा में होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली। बस स्टैंड पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मथुरा छोड़कर भागने की फिराक में था। इसलिए वह बस स्टैंड आया था।