{"_id":"63ceb9acdda4bc125b424151","slug":"accused-of-cheating-by-trapping-in-sextortion-arrested-bharatpur-police-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सेक्सटॉर्शन में फंसाकर लोगों से ठगते थे लाखों रुपये, आठ लाख रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सेक्सटॉर्शन में फंसाकर लोगों से ठगते थे लाखों रुपये, आठ लाख रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Jan 2023 10:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:15 PM IST
सार
आरोपियों के पास मिले मोबाइल में व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पर एक लड़की की डीपी लगी हुई है। जिसके जरिए ये अश्लील वीडियो और सेक्स चैट कर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस आरोपियों से अब तक की गई ठगी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले की कामां थाना पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरसद मेव पुत्र पप्पू (21) और पप्पू मेव पुत्र मोहम्मद मेव (52) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात लाख 95 हजार 500 रुपये और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सेक्स चैट करके लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर ब्लैकमेल कर उनसे रुपये ठगते थे।
विज्ञापन
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि रविवार को हेड कांस्टेबल राधेश्याम टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान चौकी धिलावटी पर पुलिस टीम ने एक हरियाणा नंबर की संदिग्ध बोलेरो टैक्सी को रोका, जिसमें दो-तीन व्यक्ति बैठे हुए थे।
विज्ञापन
बोलेरो चालक ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव टायरा के सारूप मेव ने इन दोनों को भाड़े पर अलीगढ़ उत्तर प्रदेश छोड़ने के लिए भिजवाया है। इस दौरान गाड़ी में बैठे अरशद मेव और पप्पू मेव की तलाशी ली गई तो उनके पास से 7 लाख 95 हजार 500 रुपये नगद, 4 मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए।
विज्ञापन
आरोपियों के पास मिले मोबाइल में व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पर एक लड़की की डीपी लगी हुई है। जिसके जरिए ये अश्लील वीडियो और सेक्स चैट कर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस आरोपियों से अब तक की गई ठगी के संबंध में पूछताछ कर रही है।