{"_id":"abd52650-b3de-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"accused-is-minor-highcourt-identified-after-seven-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद पता चला कि वो 'नाबालिग' है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बाद पता चला कि वो 'नाबालिग' है
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 03 May 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पहले आरोपी को व्यस्क मानकर सजा दे दी गई और फिर सात साल जेल में बिताने के बाद पता चला कि आरोपी घटना के समय नाबालिग था।
विज्ञापन
नागौर जिले के पादुकलां थानान्तर्गत अरनियाला निवासी लुकमान खान दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। सेशन न्यायालय मेड़ता सिटी ने उसे दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
बाद में राजस्थान हाइकोर्ट में आरोपी की ओर से अपील दायर की गई की वह घटना के समय किशोर था। इसकी पुष्टि के लिए स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की आयु जांचने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
तब हाइकोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड नागौर को आरोपी की आयु जांचने का आदेश दिया। जांच में सामने आया कि घटना के समय आरोपी की आयु 17 साल 2 माह थी।
अपने फैसले में न्यायाधीश कंवलजीत सिंह अहलूवालिया ने आरोपी को किशोर मानते हुए मामले को निस्तारण के लिए किशोर न्याय बोर्ड को स्थानांतरित करते हुए अपील निस्तारित कर दी।