फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused involved bank robbery in Dungarpur arrested with illegal pistol

Rajasthan: अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, डूंगरपुर में की थी बैंक लूट की वारदात, एक साल से था फरार

Sat, 04 Feb 2023 09:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Feb 2023 09:25 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 25 फरवरी, 2022 को डूंगरपुर में बैक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
Accused involved bank robbery in Dungarpur arrested with illegal pistol
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ की निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी डूंगरपुर जिले में एक बैंक लूट के मामले में भी फरार चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कोतवाली निंबाहेड़ा के एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर सूचना मिली कि कॉलेज ग्राउंड इशाकाबाद रोड पर एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना पर एएसआई सूरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने घेरकर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी की पहचान भेरूसिंह (32 ) पुत्र जोरावर सिंह निवासी चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आरोपी भेरूसिंह राजपूत ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 फरवरी, 2022 को बैक ऑफ बड़ोदा शाखा वनकोड़ा जिला डुंगरपुर में 1,18,956 रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed