{"_id":"620287560850ff64201164d5","slug":"accused-arrested-in-online-fraud-case-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर नकली फौजी ने कई लोगों से 50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर नकली फौजी ने कई लोगों से 50 लाख ठगे
Tue, 08 Feb 2022 08:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:39 PM IST
सार
अलवर में ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी फर्जी सिम खरीद कर लाता था। इन नंबर से कॉल कर लोगों को झांसे में लेकर पेटीएम में पैसे ट्रांसफर करवाता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने फैजी बनकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। वह अब तक 50 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और तीन फर्जी सिम बरामद की है।
विज्ञापन
अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने अकबर मेव पुत्र कासम (23) निवासी गांव पथराली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल, कई गाड़ियों की फोटो, अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के आईडी कार्ड, फौजियों की फोटो, ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट और ठगी के संबंधित कई चीजे मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में अकबर मेव ने बताया कि वह फौजी बनकर सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। ठगी के लिए फर्जी सिम और पेटीएम नंबर गांव गामडी से 5000 रुपए में खरीद कर लाता है। फर्जी नंबर से कॉल कर लोगों को झांसे में लेकर पेटीएम में पैसे ट्रांसफर करवाता था। तीन महीनों में उसने करीब 50 लाख रुपए की ठगी की है।
विज्ञापन