फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused arrested for raping foreign woman in Jaipur 

विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला: टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों ने रेप को बताया मसाज का हिस्सा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Mar 2022 04:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Mar 2022 04:30 PM IST
सार

नीदरलैंड की महिला से मसाज के बहाने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 16 मार्च को महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों पीड़िता को केस दर्ज नहीं कराने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन
Accused arrested for raping foreign woman in Jaipur 
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में विदेशी महिला से दुष्कर्म करने वाले आरेपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुरलीधर उर्फ बीजू के रूप में हुई है। पुलिस ने होली के दिन 18 मार्च को विद्याद्यर नगर से पकड़ा है। आरोपी भागने की फिराक में था, इससे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि 16 मार्च को नीदरलैंड की महिला और उसकी बहन ने कॉल करके आयुर्वेदिक मसाज करने वाले मुरलीधर उर्फ बीजू को पीजी के बेसमेंट में बुलाया था। वहां आकर आरोपी ने पीड़िता की बहन की मसाज। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की मसाज की, इसी दौरान उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी पैसे लेकर चला गया। मसाज के बाद दोनों बहनों ने आपस में इसे लेकर चर्चा की। इस दौरान पीड़ित महिला ने अपनी बहन और जीजा को घटना के बारे में जानकारी दी। इन्होंने टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन सभी ने पुलिस में शिकायत करने से रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों ने बताया मसाज का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुष्कर्म की इस वारदात को टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों ने अपराध नहीं माना। उन्होंने पीड़िता, बहन और उसके जीजा को इसे मसाज का हिस्सा बताया और पुलिस में केस दर्ज नहीं करने की बात कही, लेकिन वे नहीं मानें। पीड़िता ने अपने  ग्रुप मेम्बर्स को भी इस बारे में बताया। उनसे चर्चा के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed