{"_id":"62ffa36d9c6af47a3f78b2eb","slug":"accused-arrested-for-killing-sadhu-chetandas-in-hanumangarh-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: साधु चेतनदास की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जादू-टोने के शक में रेत दिया था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: साधु चेतनदास की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जादू-टोने के शक में रेत दिया था गला
Fri, 19 Aug 2022 08:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 19 Aug 2022 08:21 PM IST
सार
पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और साधु के बीच जादू-टोने को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में साधु चेतनदास की गला रेतकर हत्या की गई थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले में बीते बुधवार को हुई साधु चेतन दास की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साधु की हत्या के आरोप में संगरिया पुलिस ने जसवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि जादू-टोने के शक में उसने साधु चेतन दास की हत्या की थी। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि साधु चेतनदास भाखरावाली गांव में 25 साल से रह रहे थे। बीते बुधवार को ग्रामीणों ने साधु चेतनदास का शव उनकी कुटिया के बाहर पड़ा देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में गांव के जसवीर सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इधर, बीते गुरुवार को डॉग स्क्वायड के साथ सीआईडी सीबी की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान डॉग स्क्वायड ने पास ही में मौजूद एक कुई की ओर इशारा किया। टीम ने कुई की तलाशी ली तो उससे एक तलवार बरामद की गई। जिससे साधू की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने संदिग्ध जसवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि साधु और जसवीर के बीच जादू-टोने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर उसने साधु चेतनदास की हत्या कर दी।
विज्ञापन