{"_id":"64e31f71703850c5380e4a46","slug":"accident-averted-due-to-the-forethought-of-railway-employees-in-balotra-rajasthan-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान के बालोतरा में रेल कर्मचारियों की सूझ-बूझ से टला हादसा, जानिए क्या है यह मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजस्थान के बालोतरा में रेल कर्मचारियों की सूझ-बूझ से टला हादसा, जानिए क्या है यह मामला
Mon, 21 Aug 2023 01:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:55 PM IST
सार
राजस्थान के बालोतरा में एक बेकाबू डम्पर रेलवे फाटक तोड़कर ट्रक पटरियों पर जा पहुंचा। गेटमैन और लोको पायलट ने सूझ-बूझ दिखाई और बड़े हादसे को टाल दिया। मालगाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोका।
विज्ञापन
बालोतरा में डम्पर रेल फाटक तोड़कर आगे बढ़ गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोतरा जिले के सिवाना क्षेत्र के मोकलसर रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर एक डम्पर पटरियों के बीचों-बीच जाकर बंद हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब मालगाड़ी इस फाटक से गुजरने वाली थी और गेटमैन ने फाटक बंद किया ही था।
विज्ञापन
अचानक बेकाबू डंपर फाटक तोड़ता हुआ रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। वहीं बंद हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और गेटमैन ने धक्का देकर डंपर को आगे धकेलने का प्रयास किया। सफल नहीं हो सके। इसके बाद गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे कार्मिकों के जरिए लोको पायलट से संपर्क किया। ट्रैक पर डंपर आने की सूचना मिलने के बाद लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए मालगाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी को बीच ट्रैक पर ही रुकवा दिया गया। इसके बाद क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त डंपर को रेलवे फाटक से हटाया गया। तब जाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया। घटना मोकलसर स्थित फाटक से सी-15 की है।
विज्ञापन