फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   acb arrests dsp and 8 inspectors, ajmer bribery case

महीना वसूलते थे डीएसपी और थानेदार, हुए गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2014 11:39 AM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
acb arrests dsp and 8 inspectors, ajmer bribery case

अजमेर के डेढ़ साल पुराने मामले में एसीबी ने एक पुलिस उपाधीक्षक और आठ निलंबित थानेदारों को गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक मामलात की अदालत के न्यायाधीश फूलचंद झाझडिया ने आरोपितों को 23 जुलाई तक जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में इससे पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, दलाल रामदेव कसेरा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल गिरफ्तार हुए थे, जो जमानत पर हैं।

दबिश देकर एसीबी ने थानों से वसूली बंधी की रकम 2,05,000 रुपए बरामद कर मीणा को गिरफ्तार किया था। अब एसीबी ने इसी मामले में निलंबित थानेदार रविंद्र यादव, प्रमोद स्वामी, सुनील बिश्नोई, बंशीलाल चनिया, खान मोहम्मद, हनुमान सिंह, जयपाल सिंह धारणिया (विश्नोई), कुशाल चौरडिया और पुलिस उपाधीक्षक गोपाललाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दलाल से था संपर्क, पर्चियां भी बरामद

acb arrests dsp and 8 inspectors, ajmer bribery case

इस मामले में कुछ पर्चियां बरामद की गई थीं। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच के बाद इनकी रिपोर्ट भी अदालत में पेश की जा चुकी है। आरोपितों के दलाल रामदेव कसेरा से फोन पर निरंतर संपर्क करने के आरोप हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत में चार आरोपित थानेदारों की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया गया।

साथ ही, आरोपितों ने जेल में जानमाल को खतरा होने का प्रार्थना पत्र भी पेश किया, जिसे वारंट के साथ जेल प्रशासन को भेजा गया। मामले में आरोपित सावर के तत्कालीन थानेदार संजय शर्मा अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बहुचर्चित है मामला

acb arrests dsp and 8 inspectors, ajmer bribery case

मामले के तहत 2 जनवरी 2013 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निवास पर दबिश देकर एसीबी ने थानों से वसूली बंधी की रकम 2,05,000 रुपए बरामद कर मीणा को गिरफ्तार किया था।

तभी से ये मामला सुर्खियों में चल रहा है। मीणा के साथ रकम लेकर गए दलाल रामदेव कसेरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल गिरफ्तार हुए। मीणा, सोनवाल और कसेरा जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed