फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB arrested VDO taking bribe of Rs 10,000 in Balotra

Balotra: रिश्वत लेते VDO रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल पास करने के लिए मांगे थे दस हजार, एसीबी ने की कार्रवाई

Mon, 21 Aug 2023 11:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Aug 2023 11:19 PM IST
सार

आरोपी विजय कुमार माली वर्तमान में ग्राम पंचायत समदड़ी कार्यरत है और बिल पास करने की एवज में उसने दस हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की थी। 

विज्ञापन
ACB arrested VDO taking bribe of Rs 10,000 in Balotra
आरोपी ग्राम विकास अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बालोतरा जिले के समदड़ी इलाके में जालौर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ग्राम विकास अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार माली वर्तमान में ग्राम पंचायत समदड़ी कार्यरत था और बिल पास करने की एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। 
विज्ञापन


जिसके बाद परिवादी द्वारा जालौर एसीबी में आरोपी के विरुद्ध रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया और शिकायत सही पाए जाने के बाद जालौर एसीबी की टीम ने आरोपी विजय कुमार माली को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई के चलते समदड़ी इलाके के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। जालौर एसीबी द्वारा की गई कार्रवाई की किसी को भनक तक नहीं लगी। आरोपी को रेंज हाथों गिरफ्तार करने के बाद टीम सीधा जालौर के लिए लौट गई है। फिलहाल इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed