{"_id":"642eac4c2a32024e6402ec25","slug":"acb-arrested-two-women-supervisors-of-alwar-child-development-project-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: बाल विकास परियोजना मुंडावर की दो महिला सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने इतने रुपये लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: बाल विकास परियोजना मुंडावर की दो महिला सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने इतने रुपये लेते पकड़ा
Thu, 06 Apr 2023 05:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:32 PM IST
सार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर यूनिट-2 ACB टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अलवर में बाल विकास परियोजना मुण्डावर की दो महिला सुपरवाइजर को 26 हजार और 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी महिला सुपरवाइजर ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ACB की गिरफ्त में आई कार्यालय समेकित बाल विकास परियोजना, मुण्डावर, अलवर की महिला सुपरवाइजर सुशीला देवी को 26 हजार रुपए और कृष्णा शर्मा को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक और एडिशनल चार्ज DG हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की अलवर द्वितीय इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि एसएचजी से सप्लाई पोषाहार के बिलों के किए गए भुगतान में से 15 प्रतिशत राशि और अन्य सहयोगी को किए भुगतान में से भी 15 प्रतिशत कमीशन इकट्ठा कर देने का दबाव बनाकर सुशीला देवी 26 हज़ार रुपए और कृष्णा शर्मा 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सुपरवाइजर सुशीला देवी 26000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार जिस पर एसीबी के जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी की अलवर द्वितीय इकाई के उप अधीक्षक पुलिस परमेश्वर लाल ने शिकायत का वेरिफिकेशन किया।जिसके बाद गुरुवार को टीम के साथ मिलकर ट्रैप की कार्यवाही करते हुए सुशीला देवी पत्नी कुलवीर सिंह जाट निवासी ग्राम पोस्ट रानोठ, तहसील महिला सुपरवाइजर, कार्यालय समेकित विकास परियोजना मुण्डावर जिला अलवर को परिवादी से 26 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
महिला सुपरवाइजर कृष्णा शर्मा 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में एसीबी सीकर के पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद ने टीम के साथ ट्रैप करते हुए कृष्णा शर्मा पत्नी हरिओम शर्मा निवासी- बीएस नगर, कंगाल हाता, कटी घाटी, अलवर हाल निवासी अरावली विहार, पोस्ट-महिला सुपरवाइजर कार्यालय समेकित बाल विकास परियोजना, मुण्डावर, जिला अलवर को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला सुपरवाइजर ने शिकायत के वेरिफिकेशन के दौरान 4 हजार रुपए परिवादी से रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी में मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे का इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।