{"_id":"63a9bd2d84116c309c38b645","slug":"acb-arrested-sub-jail-officer-and-broker-taking-bribe-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर में अधिकारी और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, जेल में सुविधा देने के लिए मांग रहे थे घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर में अधिकारी और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, जेल में सुविधा देने के लिए मांग रहे थे घूस
Mon, 26 Dec 2022 08:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 26 Dec 2022 08:56 PM IST
सार
आरोपी धर्मवीर ने जेल में बंद परिवादी के भाई को परेशान नहीं करने और खाने की सुविधा देने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रुपयों की मांग को लेकर परिवादी को लगातार परेशान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत उसने एसीबी कार्यालय को दी थी।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने जिले के कोटड़ा तहसील की उपकारागृह के उपकारापाल और उसके दलाल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दरअसल, उपकारापाल धर्मवीर ने जेल में बंद परिवादी के भाई को परेशान नहीं करने और खाने की सुविधा देने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रुपयों की मांग को लेकर परिवादी को लगातार परेशान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत उसने एसीबी कार्यालय को दी थी।
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद सोमवर को आरोपी धर्मवीर गुर्जर निवासी भरतपुर हाल कोटड़ा और उसके साथी दलाल करण सिंह को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन