फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB arrested senior clerk taking bribe in ADJ Court of Karanpur Sri Ganganagar

Rajasthan: श्रीगंगानगर में एसीबी की कार्रवाई, चार सौ रुपये की रिश्वत लेते कोर्ट का वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 03:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 25 Apr 2022 03:24 PM IST
सार

श्रीगंगानगर के करणपुर एडीजे न्यायालय के वरिष्ठ लिपिक को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वकीलों के मानदेय में से कमीशन की मांग की थी।

विज्ञापन
ACB arrested senior clerk taking bribe in ADJ Court of Karanpur Sri Ganganagar
श्रीगंगानगर में एसीबी की कार्रवाई - फोटो : Social Media

विस्तार

एसीबी ने श्रीगंगानगर के करणपुर की एडीजे कोर्ट में कार्रवाई की। एसीबी ने करणपुर एडीजे न्यायालय के एक वरिष्ठ लिपिक को चार सौ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसीबी चौकी के डीएसपी वेद प्रकाश लखोटिया ने बताया कि करणपुर न्यायालय के वकील रोशन लाल ने दर्ज कराई थी। एसीबी ने बताया कि श्रीकरणपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के फौजदारी बाबू हेमंत गुप्ता ने गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए वकीलों को दिए जाने वाले मानदेय में से कमीशन की मांग की थी।

विज्ञापन


रोशन लाल ने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए विभिन्न वकीलों को कार्य आवंटित किया जाता है और इसके लिए मानदेय दिया जाता है। फौजदारी बाबू हेमंत गुप्ता ने उसे गवाही दिलवाने के कार्य आवंटन के लिए निर्धारित मानदेय में से लगातार कमीशन की मांग की। कमीशन नहीं देने पर उसे साक्ष्य आवंटन नहीं किए जाने की धमकी भी दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसके बाद फौजदारी बाबू हेमंत गुप्ता को चार सौ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed