{"_id":"61efcc5b991768602c1673fa","slug":"acb-arrested-a-revenue-officer-and-his-middleman-for-taking-a-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और उसका दलाल गिरफ्तार, रिकॉर्ड बदलने के लिए मांगे थे रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और उसका दलाल गिरफ्तार, रिकॉर्ड बदलने के लिए मांगे थे रुपए
Tue, 25 Jan 2022 03:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:39 PM IST
सार
एसीबी के पास शिकायत पहुंचने पर टीम ने जांच की और जाल बिछाकर पटवारी कमल किशोर और उसके दलाल चिकुराम सांसी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने मंगलवार को एक पटवारी और उसके दलाल को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड सही करने के लिए दलाल के जरिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का एक केस एसडीएम कोर्ट में लंबित है। राजस्व रिकॉर्ड सही करने के लिए पटवारी ने रुपए की मांग बिचौलिए के जरिए कराई थी। एसीबी के पास शिकायत पहुंचने पर टीम ने जांच की और जाल बिछाकर पटवारी कमल किशोर और उसके दलाल चिकुराम सांसी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन