फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Abu Road Municipal Chairman Magandan Charan angry after seeing filth spread at government bus stand

Sirohi: आबूरोड के सरकारी बस स्टैंड पर फैली गंदगी देखकर भड़के नपा अध्यक्ष चारण, कहा- अब ये सब नहीं चलेगा

Thu, 01 Feb 2024 08:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Feb 2024 08:14 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने रोडवेज मुख्य प्रबंधक प्रवेश बोराणा से मुलाकात कर बस स्टैंड परिसर, सुलभ शौचालय और आसपास फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने परिसर में सफाई करवाने और इसे बनाए रखने के लिए कहा।

विज्ञापन
Abu Road Municipal Chairman Magandan Charan angry after seeing filth spread at government bus stand
गंदगी देखकर भड़के नगरपालिका अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान वहां चारों ओर फैली गंदगी देखकर वे भड़क गए, उन्होंने कहा- इससे शहर का सौंदर्य खराब हो रहा है, अब ये सब नहीं चलेगा। अगर, यही हालत रहे तो नगरपालिका प्रशासन द्वारा स्टॉल संचालकों के चालान बनाकर जुर्माना वसूलेंगे और  सुलभ कॉम्प्लेक्स सीज कर दिया जएगा।

विज्ञापन

 
नगरपालिका अध्यक्ष चारण जब बस स्टैंड पर पहुंचने तो प्लेटफार्म, बरामदा परिसर, यात्री प्रतीक्षालय अैर सुलभ कॉम्प्लेक्स के आसपास जगह जगह गंदगी फैली हुई थी। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स और आसपास लगातार गंदगी रह रही है। इससे पहले भी सुलभ शौचालय को सीज करने की  कार्रवाई की गई थी। लेकिन, व्यवस्था दुरुस्त करवाने के आश्वासन पर इसे खोल दिया था। लेकिन, अब फिर वही हालात बन रहे हैं, इससे आमजन परेशान हो रहा है। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने रोडवेज मुख्य प्रबंधक प्रवेश बोराणा से मुलाकात कर बस स्टैंड परिसर, सुलभ शौचालय और आसपास फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने परिसर में सफाई करवाने और इसे बनाए रखने के लिए  आदेश दिए। आदेश का पालन नहीं होने पर शौचालय को सीज करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा अध्यक्ष ने बस स्टैंड कैंटीन में खुले में रखी खाद्य सामग्री को देखकर भी नाराजगी जाहिर कर संचालकों को खाद्य सामग्री ढककर रखने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने  स्टॉल संचालकों को चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक अर्जुन बामणिया तथा स्वास्थ्य जमादार अशोक मीणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed