फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   AAP workers protested against PM Modi in Ajmer State President Paliwal attacked the Center

Rajasthan: अजमेर में आप कार्यकर्ताओं ने किया पीएम मोदी का विरोध, प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने केंद्र पर बोला हमला

Wed, 31 May 2023 07:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 May 2023 07:43 PM IST
सार

पीएम मोदी के अजमेर दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंड़े दिखाए। इस दौरान पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन
AAP workers protested against PM Modi in Ajmer State President Paliwal attacked the Center
आप कार्यकर्ताओं की पुलिस ने खदेड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे का आम आदमी पार्टी ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने मोदी की सभा में दूर से काला कपड़ा दिखाया गया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़कर खदेड़ दिया।

विज्ञापन


आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के बाहर पीएम मोदी के विरोध में नारेबाजी कर काले झंडे दिखाए। विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने बल प्रयोग कर मारपीट भी की। इससे जाहिर होता है कि देश में अब विरोध करने का संवैधानिक अधिकार भी नहीं रहा। पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री से दिल्ली सरकार के खिलाफ लाए गए अध्यादेश को वापस लेने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्त्ता देश के प्रधानमंत्री से दिल्ली की जनता का हक मांगने आए थे।   
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री अजमेर में झूठ का बड़ा पुलिंदा फेंककर गए हैं। गैस कनेक्शन को लेकर पीएम के आंकड़े झूठे हैं, क्योंकि अधिकांश लोगों ने सिलेंडर महंगा होने के कारण भरवाना ही छोड़ दिया और ट्रेडिशनल तरीके से अपना काम चला रहे हैं। प्रधानमंत्री किस मुंह से राजस्थान आकर किसानों और पानी की योजना की बात कर रहे हैं। हकीकत यह है कि राजस्थान में उनकी योजना के नलों में पानी नहीं आता है। प्रदेश की जनता अभी भी बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। जल जीवन योजना भी केंद्र और राज्य की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed