{"_id":"7e2355726bd7bdb211277199633f696b","slug":"aap-may-dent-congress-and-bjp-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस के बीच ‘आप’ की सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस के बीच ‘आप’ की सेंध
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 12 Feb 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
एक तरफ जहां भाजपा राज्य में अपनी सरकार बनने के बाद से ही लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है, वहीं कांग्रेस अपनी ऐतिहासिक हार से उबरने के लिए वापस जुट गई है।
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर यहां भी आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान छेड़ा हुआ है। पार्टी ने यहां किसान नेताओं के साथ कई प्रमुख लोगों को शामिल किया है।
विज्ञापन
उम्मीदवार चयन के लिए भी पार्टी ने बायोडेटा लेने शुरू कर दिए हैं। इधर, कांग्रेस ने बीकानेर और झुंझुनू में चुनाव के जरिए उम्मीदवार चयन का निर्णय लिया है। वहीं, बीकानेर में यह प्रक्रिया पहले से अपनाई जा रही है।
उधर, भाजपा ने चुनावों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद मंडल स्तर पर बैठकें शुरू कर दी हैं। पार्टी ने प्रत्येक लोकसभा सीट पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने के लिए भरतपुर संभाग में पूरी सरकार के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जन सुनवाई में जुटी हुई हैं।