फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Aam Aadmi Party organized sabha in Masuda Vidhan Sabha of Ajmer district

Aam Aadmi Party: मसूदा में विनय मिश्रा बोले- गहलोत राज में राजस्थान महिला उत्पीड़न में नंबर वन, नेता जेब भर रहे 

Mon, 16 May 2022 05:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 16 May 2022 05:11 PM IST
सार

अजमेर में विनय मिश्रा ने जमकर गहलोत सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनता तीसरा विकल्प ढूंढ रही है। ऐसे में आप से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party organized sabha in Masuda Vidhan Sabha of Ajmer district
विनय मिश्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा के खुमपुरा चौराहा, ग्राम पंचायत खिमपुरा में सभा का आयोजन किया। सभा को आप राजस्थान चुनाव प्रभारी और दिल्ली द्वारका से विधायक विनय मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि राजस्थान महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आती है तो दिल्ली और पंजाब की तरह विकासमुखी कार्य किए जाएंगे। जनता के टैक्स का पैसा अफसरों और नेताओं की जेब में नहीं, नागरिकों को सहूलियत के रूप में लगाया जाएगा। इससे पहले मिश्रा ने डेढ़ सौ से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

विज्ञापन


मसूदा विधानसभा कोऑर्डिनेटर कीर्ति पाठक ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 75 साल से धर्म, जाति और समाज की राजनीति कर रहे राजनैतिक दलों की स्वार्थ की राजनीति से जनता ऊब चुकी है। अब जनता आम आदमी पार्टी से जुड़ाव बना रही है। प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, सरकार उन्हें रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में असमर्थ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा कर्मी अपने हक के लिए सड़कों पर आंदोलनरत हैं और सरकार उन की अनदेखी कर रही है। राजस्थान की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से अलग तीसरा विकल्प ढूंढ रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed