{"_id":"64df63d7eb6e32878f089f99","slug":"aam-aadmi-party-may-release-the-list-of-rajasthan-assembly-elections-candidates-by-august-25-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 25 तक जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 25 तक जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
Fri, 18 Aug 2023 05:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:58 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 25 अगस्त तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है। 22 अगस्त को दिल्ली में महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ राजस्थान अध्यक्ष की बैठक होगी।
विज्ञापन
आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिस्ट सौंपी जाएगी। 25 अगस्त तक प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशियों की सूची जारी होने की खबर से बीजेपी- कांग्रेस में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
नवीन पालीवाल ने बताया कि पार्टी राजस्थान की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसको लेकर हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक के साथ बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी और उसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
पालीवाल ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस और बीजेपी के खोखले वादों और दावों से त्रस्त हो चुकी है, इसलिए इस बार जनता ने भी बदलाव का मन बना लिया है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की वसुंधरा सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार को भी देखा है और वर्तमान की गहलोत सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार और महिला पर हो रहे संगीन अपराधों को भी देखा है।
विज्ञापन
जनता बीजेपी शासित मणिपुर के हालातों को भूली नहीं है, जनता ये भी देख रही है कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काम करने से रोकने के लिए कितने हथकंडे अपना रही है। इसलिए जनता ने अब राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि टिकट को लेकर अन्य दलों के नेता भी पार्टी के संपर्क में हैं। लेकिन, पार्टी टिकट सिर्फ उन लोगों को देगी जिनकी विचारधारा जनहित से जुड़ी हो, जिनका मकसद समाज में और राजनीति में बदलाव लाने का होगा।