{"_id":"622b71376a77c25185008b3b","slug":"aam-aadmi-party-leaders-presented-chadar-at-ajmer-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aam Aadmi Party: पंजाब में एतिहासिक जीत पर आप नेताओं ने अजमेर दरगाह में शुकराने की चादर की पेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aam Aadmi Party: पंजाब में एतिहासिक जीत पर आप नेताओं ने अजमेर दरगाह में शुकराने की चादर की पेश
Fri, 11 Mar 2022 09:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:26 PM IST
सार
पंजाब में शानदार जीत के बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजमेर सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादर पेश की। इसके बाद पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सरोवर में दीपदान किया।
विज्ञापन
आप नेताओं ने अजमेर दरगाह में चादर की पेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एतिहासिक जीत का आम आदमी पार्टी अजमेर ने शुक्रवार को जश्न मनाया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बजरंगढ़ चौराहा से दरगाह तक विजय रैली निकाली। इस दौरान रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली के रूप में गरीब नवाज की बारगाह में पहुंचे आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिम सैयद सरवर चिश्ती ने सभी को जियारत कराई। इसके बाद पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सरोवर में दीपदान किया गया। इस अवसर पर महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक, अजमेर जिलाध्यक्ष मीना त्यागी, जिला सचिव त्रिवेंद्र पाठक, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र बलानी, जिला संगठन मंत्री राजवीर सिंह मझेवला, महिला शक्ति जिला अध्यक्ष पूनम मेहरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफाक अली ज़िला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट गोपाल शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, जिला मीडिया प्रभारी पृथ्वी सिंह नरूका, जिला प्रवक्ता कल्पित हरित, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष हरिराम कोडवानी, जिला उपाध्यक्ष टेम्पो टैक्सी ड्राइवर यूनियन दीपक कुमार, ज़िला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ऋषिदत्त शर्मा, प्रीतम, हेमनंदिनी, देवांशु भट्टाचार्य, हेमेंद्र मिश्रा, विनय, इंद्र कुमार, उत्तम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन