Rajasthan: आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता संवाद यात्रा 26 को पहुंचेगी अजमेर, विधानसभा चुनाव की रूपरेखा करेंगे तैयार
आम आदमी पार्ट ने अजमेर में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि राजस्थान चुनाव प्रभारी और दिल्ली के विधायक विनय मिश्रा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता संवाद यात्रा 26 अप्रैल 2022 को अजमेर पहुंचेगी। इस संदर्भ में पार्टी ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें आम आदमी पार्टी अजमेर संभाग कार्यकर्ता संवाद यात्रा कोऑर्डिनेटर कीर्ति पाठक ने बताया कि पंजाब में विजय के बाद पूरे देश में आप के प्रति एक सकारात्मक लहर चल रही है। जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए अब राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है।
इसी कड़ी में राजस्थान की जनता भी आशा भरी नजरों से आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी से जनता तंग आ गई है। इसी उद्धेश्य से नए और पुराने कार्यकर्ताओं को संगठित कर मुद्दों को उठाने और आगामी चुनावों की तैयारी करने के लिए कार्यकर्ता संवाद यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें राजस्थान के चुनाव प्रभारी और दिल्ली की द्वारका विधानसभा से विधायक विनय मिश्रा 24 अप्रैल से दो मई तक राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में संवाद यात्रा करने राजस्थान की यात्रा पर है।
कीर्ति पाठक ने बताया कि इसी क्रम में विनय मिश्रा अजमेर संभाग में 26 अप्रैल को कार्यकर्ता संवाद यात्रा के साथ ही अजमेर संभाग में एक मजबूत संगठन खड़ा करने की शुरुआत हो जाएगी। जिसमें अजमेर संभाग का संगठन जनता की समस्याओं और मुद्दों को ले कर सड़क पर उतरेगा और जो भी जनता के हितों की रक्षा के लिए करना होगा, वह करेगा।
इच्छुक लोगों को करवाया जाएगा पार्टी ज्वाइन
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रभारी यहां पर नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके आलावा बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ने के इच्छुक नए लोगों से मिलकर उन्हें पार्टी ज्वाइन भी करवाएंगे।