{"_id":"6402b101f00dbcf7c9027b65","slug":"a-youth-arrested-with-brown-sugar-worth-15-lakhs-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रतापगढ़ पुलिस ने तस्करी का आरोपी पकड़ा, 15 लाख कीमत की ब्राउन शुगर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रतापगढ़ पुलिस ने तस्करी का आरोपी पकड़ा, 15 लाख कीमत की ब्राउन शुगर बरामद
Sat, 04 Mar 2023 08:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:16 AM IST
सार
सालमगढ़ थाना पुलिस ने मोटर साइकिल से तस्करी करता एक 24 साल के युवक को 140 ग्राम ब्राउन शुगर समेत गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
विस्तार
प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी में एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 140 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी शुभम बघेल (24) थाना आजाद नगर इंदौर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इसका एक साथी प्रभु लाल गायरी निवासी कोटडी थाना अरनोद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार ने बताया कि बरामद ड्रग ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं इस कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की सफलता में एएसपी भागचंद मीणा व सीओ यशोधन पाल सिंह के सुपरविजन में शुक्रवार को सालम गढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसएचओ पेशावर खान एवं निनोर चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह और टीम ने शुक्रवार को चौकी के सामने नाकाबंदी की थी। तभी दलोट की तरफ से आ रही एक बाइक सवार ने बचकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से पीछे बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया। बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन
बाइक से गिरे एमपी निवासी अभियुक्त शुभम बघेल को डिटेन कर तलाशी ली गई तो उसके पास 140 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर पाई गई। इस पर अवैध ड्रग जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल थाना पुलिस की टीम आरोपी से इनके नेटवर्क और नशे की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।