फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A tragedic story of extra marital affairs

शादी के बाद रिश्तों की अजीब कहानी, दर्दनाक हुआ अंत

Thu, 21 May 2015 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 May 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
A tragedic story of extra marital affairs

राजस्थान के उदयपुर में एक लोमहर्षक घटना में एक प्रेमी युगल पर परिवार के लोगों ने जमकर कहर बरपाया। युवक युवती का अपहरण करते हुए युवती के परिजनों ने युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूनम और देवेन्द्र की कुछ समय पहले दोस्ती हुई थी। बताया जाता है कि दोनों पहले से शादीशुदा हैं। आपस में मोहब्बत बढ़ी तो दोनों जमाने की बंदिशें तोड़ कर घर से फरार हो गए। दोनों न्यू भोपालपुरा में किराए का मकान लेकर रहने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों के यहां रहने की भनक युवती के परिवार वालों को लग गई। आरोप है कि इसके बाद पूनम का पति प्रकाश अपने साथियों को लेकर उनके मकान पर पहुंचा और दोनों का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने दोनों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौका पाकर पूनम उनके चंगुल से छूटकर फरार होने में सफल रही। लेकिन देवेन्द्र उनकी पकड़ से नहीं छूट सका। जिसका शव बाद में हाइवे पर पड़ा मिला। आरोप है कि प्रकाश और उसके साथियों ने पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed