{"_id":"6438d53f8396a720e0067a86","slug":"a-procession-will-be-taken-out-in-dausa-on-the-birth-anniversary-of-lord-parshuram-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा
Fri, 14 Apr 2023 09:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 14 Apr 2023 09:53 AM IST
सार
दौसा के चाणक्य छात्रावास में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मीटिंग में 11 सदस्यीय कमेटी ने परशुराम जन्मोत्सव पर कलश एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का पोस्टर दिखाते सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 30 अप्रैल, को आयोजित की जा रही विशाल कलश एवं शोभायात्रा की तैयारियों के लिए चाणक्य छात्रावास में कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को संयोजक अरुण शर्मा (रि. रेंजर) और ज्ञानचंद जैमन ( रि.तहसीलदार) के सानिध्य में संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी ने बताया योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस मीटिंग में 11 सदस्यीय कमेटी ने परशुराम जन्मोत्सव पर कलश एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
इस प्रकार रहेंगी व्यवस्थाएं
सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि पोस्टर, बैनर-होर्डिंग और कूपनों अति शीघ्र प्रकाशित करने, शोभा यात्रा के लिए बैंड बाजे और डीजे बुक किए गए। इसके अलावा चाणक्य छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था करवाने, पानी का इंतजाम करवाने और टेंट व्यवस्था के लिए जगह चिन्हित की गई।
विज्ञापन
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में विवेकानंद मिश्र, कमलेश भोजपुरा, कैलाश भारद्वाज, रिद्धि चन्द सिंगवाड़ा, देवेंद्र गुमानपुरा, लक्ष्मीनारायण जोशी (गब्बू भाई) सहित समाज के कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन