{"_id":"64141101eef9a0855b0a30d7","slug":"a-person-was-robbed-after-getting-intoxicated-with-cold-drink-in-a-private-bus-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: बहन के घर जा रहा व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर पैसे और मोबाइल ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: बहन के घर जा रहा व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर पैसे और मोबाइल ले गए शातिर
Fri, 17 Mar 2023 06:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:46 PM IST
सार
बहन के घर मनियां में अपनी बहन के घर जा रहा एक व्यक्ति बस में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। निहालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोश व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार व्यक्ति
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर से धौलपुर आ रहा एक अधेड़ प्राइवेट बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानी का शिकार हुए अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल वार्ड में बेहोशी की हालत में भर्ती कराए गए अधेड़ राहुल (50) पुत्र बच्चू सिंह निवासी चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर ने बताया कि वह धौलपुर से मनियां में अपनी बहन के घर आ रहा था। सवाई माधोपुर से जयपुर पहुंचने के बाद धौलपुर के लिए प्राइवेट बस में बैठ गया। जहां दौसा के पास उसके पास में बैठे युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद ही वह अचेत हो गया।
विज्ञापन
जयपुर से धौलपुर आ रही बस के धौलपुर पहुंचते ही बस के स्टाफ ने अचेत राहुल को स्थानीय पेट्रोल पंप पर उतार दिया। पेट्रोल पंप पर राहुल के अचेत होने की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां एंबुलेंस की मदद से अचेत राहुल को जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया।
घटना को लेकर थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि राहुल के पास उसका मोबाइल और पैसे नहीं मिलने पर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में घटनास्थल की भी जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।