फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   90 mm of rain water fell in Sikar in 24 hours

Rajasthan: सीकर शहर में भारी बारिश, सड़कें बनी तालाब, रेलवे ट्रैक हुए जलमग्न, 24 घंटे में 90 एमएम गिरा पानी

Mon, 10 Jul 2023 03:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Jul 2023 03:37 PM IST
सार

मौसम विभाग ने जिले भर में आज भी पूरे दिन भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार रात से ही हो रही बारिश के बाद शहर में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
90 mm of rain water fell in Sikar in 24 hours
सीकर में बारिश से रेलवे ट्रैक जलमग्न हुए। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर जिला मुख्यालय पर सावन के पहले सोमवार जमकर बारिश हो रही है। रविवार रात से ही हो रही बारिश के बाद शहर में एक बार फिर जलभराव हो गया। बारिश का पानी शहर के निचले इलाकों में भर गया, जिससे लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी शहर के नवलगढ़ रोड बजाज रोड रेलवे स्टेशन सहित कई इलाकों में भर जाने से आने-जाने वाले लोगों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


सीकर शहर में लगातार हो रही बारिश ने अब जनमानस को भी खासा परेशान करके रख दिया है। बारिश ने नगर परिषद की पोल खोलकर रख दी है। देर रात से हुई तेज बारिश के बाद शहर के नवलगढ़ रोड इलाके में जहां 3 से 4 फीट तक पानी दुकानों और मकानों में घुस गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर पटरियां पानी में डूब गईं हैं।
विज्ञापन




24 घंटे में 90 एमएम से अधिक हुई बारिश
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार सीकर जिले में पिछले 24 घंटे में 90 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, आज पूरे दिन भी बारिश का जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। जिले में कई जगह खेतों में पानी भर गया है। तो कई जगह रेलवे की पटरी और सड़कों के आसपास पानी भर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed