{"_id":"64723fb0339e88fd2f076e57","slug":"85-pcc-member-appointments-amid-gehlot-pilot-controversy-list-released-rajasthan-congress-president-dotasara-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत-पायलट विवाद के बीच 85 PCC सदस्य नियुक्ति, डोटासरा में जारी की सूची, CM के चहेतों को तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत-पायलट विवाद के बीच 85 PCC सदस्य नियुक्ति, डोटासरा में जारी की सूची, CM के चहेतों को तवज्जो
Sat, 27 May 2023 11:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 May 2023 11:06 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 85 PCC सदस्यों की सूची जारी करते हुए कहा है कि प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों की नियुक्ति का प्रस्ताव मंजूर किया है। 6 जनवरी 2021 को जारी गई सचिवों की पिछली सूची के अतिरिक्त यह नए पद जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीसीसी के 85 सचिवों को नियुक्तियां देते हुए लिस्ट जारी कर दी है । सूची में ज्यादातर अशोक गहलोत खेमे के नेताओं को जगह दी गई है। सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के में चल रही खींचतान के बीच बैठक से पहले यह नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सूची जारी करते हुए कहा है कि प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों की नियुक्ति का प्रस्ताव मंजूर किया है। 6 जनवरी 2021 को जारी गई सचिवों की पिछली सूची के अतिरिक्त यह नए पद जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें बनाया गया पीसीसी का सचिव
पीसीसी अध्यक्ष की ओर से नियुक्त किए गए सचिवों में डॉ वीरेंद्र सिंह सिद्धू , कैप्टन अरविंद कुमार, रघुवीर राठौड़ ,नरेश चौधरी, राहुल भाकर, राघवेंद्र मिर्धा, हिम्मत सिंह गुर्जर ,पीएल प्रजापति ,शिवलाल गोदारा, इंद्रजीत सिंह बरार, डॉ शिखा मील बराला, मनीष मक्कासर, दयानंद बेरवाल, अंजना मेघवाल, कैलाश पालीवाल, गब्बर सिंह मीणा, संजय यादव, सत्येंद्र मीणा, संदीप पुरोहित, ललित बेरीवाल, नारायण मेनारिया, हनुवत सिंह शेखावत, छोटू राम मीणा, संजय कुमार जाटव, शिमला देवी नायक, मोहित सोनी, कविता गुर्जर, राहुल तंवर, विकास नागर, मुकुल गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी बनाये गए पीसीसी सचिव
इसी तरह रामलाल लील, राजेंद्र पोर्सवाल, गोविंद राम भार्गव, वीरेंद्र झाला, ताराचंद सैनी, योगेंद्र परमार, डॉ सुमित गर्ग, दिनेश कस्वां, भीम सिंह चुंडावत, दिनेश श्रीमाली, रणधीर, लक्ष्मण सिंह गोदारा ,योगेश नागर ,महेश व्यास, अयूब खान, पुष्पेंद्र धाबाई, बृजेंद्र चौधरी, प्रभु दयाल सैनी, रामू राम सांख, अरुण कुमावत आनंदीलाल मीणा, गोपाल कृष्ण शर्मा, अहसार अहमद, राजेंद्र शर्मा, दिलीप चौधरी, रामनिवास ग्वाला, अजय अग्रवाल, संदीप शर्मा, चतुर सिंह बसदा, चंद्र सिंह राणा, आलोक पारीक, शिवाकांत, शंकर डंगायच, रंजना शर्मा, शंकर लाल गाडरी, गोवर्धन लाल, डॉ हिमांशु कटारा, डॉ राजेंद्र प्रसाद मीणा, हंसराज मीणा, देवकीनंदन वर्मा, सरलेश सिंह राणा , सूरज शर्मा, रामनिवास कुकणा, मकबूल बालोच, बृजलाल मीणा, भूपेंद्र भारद्वाज,चांदमल जैन, महिंदर बरजोड़, रामस्वरूप गुर्जर, वीरेंद्र सिंह महला, हिम्मत सिंह चौधरी, मालचंद राजपुरोहित, रियाजत खान, अनिल बुड़बक और रामजीलाल शर्मा भी सचिव बनाए गए हैं।
पीसीसी चीफ डोटासरा ने दी शुभकामनाएं
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नवनियुक्त पीसीसी सचिवों को नियुक्तियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डोटासरा ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह सभी सचिव कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
यहां क्लिक कर देंखे सूची...
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2023/05/27/press-note-regarding-newly-appointed-pcc-secretaries_64724423ac1ff.pdf