कंजर गैंग का खुलासा: राजस्थान-मप्र से चुराते थे टैक्टर और गाड़ियां, 5 दिन रैकी के बाद सरगना सहित 7 गिरफ्तार
कंजर गैंग के सदस्य दोनों राज्यों में काफी समय से एक्टिव हैं, गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में भी शामिल हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की डाबी थाना पुलिस ने अंतरर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का खुलासा किया है। यह कंजर गैंग राजस्थान और उसकी सीमा से लगे राज्य मध्यप्रदेश में सक्रिय है। पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, सभी आरोपी दोनों राज्यों की पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद दोनों राज्यों से 19 ट्रैक्टर, बोलेरो और पिकअप चोरी करने का खुलासा हुआ हैं। पुलिस अन्य वारदातों के बारें में भी उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक बुंदी जय यादव ने बताया कि धनेश्वर निवासी रंग लाल प्रजापत के घर से 16 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्तियों ने टैक्टर चोरी कर लिया था। चोरी की इस वारदात का खुलासा करने के लिए एक विशेष टीम बनाई थी, जिसने कंजर गैंग का खुलासा किया है।
जांच में सामने आया कंजर गैंग का नाम
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने चोरी की वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों के आने-जाने के मार्गों को चिन्हित किया। घटनास्थल के पास, होटल, ढाबों सहित करीब 200 लोंगों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि टैक्टर चोरी की वारदात में झालावाड का कंजर गैग का हाथ हो सकता है। स्थानीय पुलिस से गैंग के बारे में जानकारी ली गई, जिसमें सामने आया कि इस गैग के सदस्य राजस्थान और मध्यप्रदेश में मोस्ट वांटेड है।
पांच दिन रैकी के बाद पकड़ाए
गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए थानाधिकारी डाबी महेश कुमार और विशेष टीम ने सादा वस्त्रों में गैग के ठहरने के संभावित ठिकानों पर नजर रखना शुरू किया। 5 दिन रैकी करने के बाद गैग का सरगना राजबाबू कंजर पुत्र भगवतिया (27), उसका भाई ज्ञान सिंह कंजर (38) निवासी किशनपुरिया, जितेंद्र कंजर पुत्र नंदकिशोर (20), सुजान कंजर पुत्र रामनारायण (22), रघुवीर कंजर पुत्र रामनारायण (25), शिवराज कंजर पुत्र कैलिया (30) निवासी किशनपुरिया, रामेश्वर उर्फ बबलु पुत्र धुलादास (30) निवासी हेमडा गांव को गिरफ्तार किया गया है।