{"_id":"64fdbcd26720e0880b0aa2c3","slug":"6-suspects-caught-in-jaisalmer-with-fake-army-id-cards-military-intelligence-team-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फर्जी आर्मी आईडी कार्ड के साथ जैसलमेर में पकड़े गए 6 संदिग्ध, पूछताछ में बोले- रामदेवरा घूमने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फर्जी आर्मी आईडी कार्ड के साथ जैसलमेर में पकड़े गए 6 संदिग्ध, पूछताछ में बोले- रामदेवरा घूमने आए थे
Sun, 10 Sep 2023 06:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:25 PM IST
सार
परमाणु शक्ति नगरी पोकरण में मिलिट्री इंटेलिजेंस ने 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास फर्जी आर्मी आईडी कार्ड मिले हैं। ये आईडी कार्ड आर्मी के आईडी कार्ड को स्कैन कर बनाए गए थे। संदिग्धों में से 2 गुजरात और 4 मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए संदिग्धों से की जा रही पूछताछ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण में मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से फर्जी आर्मी कार्ड मिले हैं, जो आर्मी जवानों के आईडी कार्ड को स्कैन कर बनाए गए थे। संदिग्धों में से 2 गुजरात और 4 इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने इन 6 संदिग्ध व्यक्तियों को जोधपुर- जैसलमेर सड़क मार्ग पर लाठी टोल नाके के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियां हो गई सतर्क
मिलिट्री इंटेलिजेंस की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। लाठी थाना पुलिस को सौंपे गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच की रही हैं।
विज्ञापन
बार्डर पर बढ़ा दी गई सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा एजेंसियों की आशंका है कि ये संदिग्ध लोग किसी अवांछित गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। इनके पास से बरामद फर्जी आईडी कार्ड का इस्तेमाल सैन्य प्रतिष्ठानों में घुसने के लिए किया जा सकता था। कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर जिले के बॉर्डर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है और लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
टोल बचाने के लिए किया फर्जी आई कार्ड कर उपयोग
पूछताछ में संदिग्धों ने कहा है कि वे रामदेवरा घूमने के लिए आए थे। इसके बाद वे तनोट दर्शन के लिए जा रहे थे। टोल के पैसे बचाने और सरलता से एंट्री करने के लिए उन्होंने फर्जी आईडी कार्ड का इस्तेमार किया था।