फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   51 Found Positive with Zika Virus in Rajasthan’s Jaipur

जयपुर के दूसरे इलाके में फैला जीका वायरस, पीड़ितों की संख्या 51 पहुंची

Sat, 13 Oct 2018 07:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
51 Found Positive with Zika Virus in Rajasthan’s Jaipur
सांकेतिक तस्वीर
जयपुर में जीका वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 15 दिनों में जीका वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 51 पहुंच गई है, जिसमें 11 गर्भवती महिलाएं और छह हॉस्टल के छात्र शामिल हैं। इन मरीजों को विशेष निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन


गंभीर बात यह है कि जीका वायरस एक क्षेत्र से निकलकर दूसरे क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आई टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में फोगिंग व एंटी लारवा एक्टिविटीज की जा रही है। राजस्थान चिकित्सा विभाग के अनुसार 30 पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। साथ ही चेतावनी जारी की है कि प्रभावित क्षेत्रों में अन्य जगहों की गर्भवती महिलाएं बिलकुल भी न जाएं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च की टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नमूने ले रही है। सबसे पहले 22 सितंबर को शास्त्री नगर की एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का जीका प्रभावित मामला सामने आया था। इसके बाद इसी क्षेत्र से एक के बाद एक मामले सामने आए, जिनमें 11 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ताजा मामलों में सिंधी कैम्प बस स्टेंड के नजदीक स्थित राजपूत हॉस्टल भी जीका संक्रमण की जद में आ गया है। इस हॉस्टल के छह छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम ने सिंधी कैम्प बस अड्डे व आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। हॉस्टल को भी विशेष निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed