{"_id":"5d0708508ebc3e153c7df511","slug":"50-types-of-things-removed-from-the-patient-s-stomach-by-doctors-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने युवक के पेट से निकालीं नेलकटर, चिलम समेत 50 तरह की अजीबोगरीब चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने युवक के पेट से निकालीं नेलकटर, चिलम समेत 50 तरह की अजीबोगरीब चीजें
Mon, 17 Jun 2019 09:09 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान से एक आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है। उदयपुर के एक अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों ने एक मरीज की सर्जरी की। सर्जरी में 24 साल के व्यक्ति के पेट से 50 तरह की चीजें निकली हैं।
विज्ञापन
मरीज के पेट से चाबियां, नेलकटर, सिक्के, चिलम के टुकड़े, लकड़ी की माला, अंगूठी, पिन, क्लिप निकले हैं। इतनी सारी चीजें देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। मरीज का नाम गजेंद्र बताया जा रहा है और फिलहाल वो स्वस्थ है।
विज्ञापन
डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि सर्जरी 90 मिनट तक चली। मरीज ने नशे की हालत में ये सारी चीजें निगल ली थीं। 15 दिन पहले रोगी अस्पताल आया और उसने बताया कि उसके पेट में दर्द है साथ में उल्टी होने और खाना नहीं खा पाने की परेशानी है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने आगे बताया कि मरीज का एक्स-रे किया तो पेट में कुछ चीजें दिखाई दीं। फिर एंडोस्कोपी के बाद सर्जरी की गई। डॉ. के मुताबिक, ज्यादातर चीजें उसके अमाशय और कुछ बड़ी आंत में मिलीं। इस वजह से मरीज के पेट में छाले भी हो गए थे।