फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   50 lakh embezzlement accused arrested in Mumbai

Jodhpur: निवेश के नाम पर 50 लाख का गबन कर दुबई भागा युवक भारत लौटते ही गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट से हुआ डिटेन

Sat, 04 Feb 2023 12:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Feb 2023 12:39 PM IST
सार

जोधपुर में निवेश के नाम पर 50 लाख का गबन कर दुबई भागे एक शख्स को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
50 lakh embezzlement accused arrested in Mumbai
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 50 लाख का गबन कर दुबई भागे एक शख्स को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर डिटेन करने के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया। उससे शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस पूछताछ में जुटी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस उपायुक्त पश्चिम के मार्फत भारत सरकार की तरफ से लुक आउट नोटिस जारी करवाया गया था।

विज्ञापन


थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि दुदासनी पाली के भरत सिंह पुत्र जबर सिंह की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि एफएक्स एरिमा में निवेश के नाम पर पुख सिंह राजपुरोहित, चुतर सिंह, दिनेश सिंह राजपुरोहित एवं खेतपाल सिंह आदि मिलकर 50.50 लाख का गबन कर फरार हो गए हैं। मामला दो जून 2022 को दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


थाना अधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि आरोपी रूहपोश होने पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के मार्फत आव्रजन ब्यूरो भारत सरकार की तरफ से लुक आउट नोटिस जारी करवाए गए। इस पर पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई से लौट कृष्ण खेड़ा सतलाना निवासी दिनेश सिंह पुत्र हरिसिंह राजपुरोहित को डिटेन कर लिया गया। उसे मुंबई से लाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अग्रिम पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम में एसआई नारायण सिंह, कांस्टेबल भविष्य कुमार, मनोहर राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed