फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   47 thousand deducted from account for blue tick on twitter in Rajasthan

Rajasthan: ट्विटर पर ब्लू टिक देने के लिए आया कॉल और खाते से कट गए 47 हजार, जालसाजों का नया पैंतरा

Fri, 04 Nov 2022 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Nov 2022 09:16 PM IST
सार

ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के चक्कर में एक युवक को करीब 47 हजार रुपये की चपत लग गई। ठगी के वारदात के बाद युवक ने थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
47 thousand deducted from account for blue tick on twitter in Rajasthan
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने हाल ही में कंपनी को टेकओवर किया है। जिसके बाद उन्होंने एलान किया कि ट्विटर यूजर को ब्लू टिक के लिए फीस देनी होगी। राजस्थान के उदयपुर जिले में शातिर जालसाज ने इसका भी फायदा उठाना शुरू कर दिया है। जहां जालसाजों ने एक युवक को 46 हजार 874 रुपये की चपत लगा दी।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-14 में रहने वाले रमेशचंद्र अग्रवाल ठगी की वारदात की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में रमेशचंद्र ने बताया कि उसके पास बुधवार को एक कॉल आया था। कॉल पर बोल रहे आरोपी ने ब्लू टिक देने की बात कही। साथ ही उसने कहा कि इसके लिए 650 रुपये की देने होंगे।
विज्ञापन


जिसके बाद युवक ने ब्लू टिक लेने की इच्छा जताई, जिसके बाद आरोपी ने उससे बैंक अकाउंट की जानकारी ली, जो उसने उसे दे दी। इसके कुछ देर बाद युवक के अकाउंट से दो बार में 46 हजार 874 रुपये कट गए। मैसेज आने पर युवक को रुपये कटने की जानकारी लगी। जिसके बाद युवक ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। साइबर पुलिस अकाउंट से कटे रुपये वापस लेने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed