फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   300 year old temple demolition in alwar BJP MP Meena targeted CM Gehlot

Rajasthan: अलवर में धरने पर बैठे सांसद मीणा, कहा- अधिकारी गहलोत 'खान' के दबाव में, राजगढ़ में बाजार बंद 

Sat, 23 Apr 2022 02:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Apr 2022 02:41 PM IST
सार

भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के मंदिर का पुन: निर्माण होने तक धरने बैठा रहूंगा। सैकड़ों दिन भी धरने पर बैठना पड़ा तो पीछे नहीं हटूंगा।

विज्ञापन
300 year old temple demolition in alwar BJP MP Meena targeted CM Gehlot
मंदिर में धरने पर बैठे भाजपा सांसद मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के राजगढ़ में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर तोड़ने की घटना को लेकर प्रशासन के साथ वार्ता की, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी 'गहलोत खान' के दबाव में काम कर रहे हैं। एक विशेष समुदाय को फायदे पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सांसद मीणा ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के मंदिर का पुन: निर्माण होने तक धरने बैठा रहूंगा। बाबा भोले के भक्तों के साथ अगर सैकड़ों दिन भी धरने पर बैठना पड़ा तो पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं। 
विज्ञापन


सांसद की सरकार से तीन मांगें...

  1. तीनों मंदिरों का फिर से निर्माण कराया जाए।
  2. जिन तोड़े गए घरों के लीगल डाक्यूमेंट्स हैं उनके मालिकों को मुआवजा दिया जाए। 
  3. मामले में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई हो और प्रकरण की न्यायिक जांच की जाए। 

 

सांसद स्वामी बोले- सीएम गहलोत माफी मांगे

300 year old temple demolition in alwar BJP MP Meena targeted CM Gehlot
सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती - फोटो : ani

सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती अन्य भाजपा नेताओं के साथ राजगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और जिला प्रशासन को कार्रवाई को लेकर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही मंदिरों का पुनर्निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन भी देंगे। 

व्यापारियों ने बंद का किया एलान 
इधर, राजगढ़ में भी कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। शहर के व्यापार मंडल ने आज शनिवार को बाजार बंद रखने का एलान कर दिया। इससे शहर की अधिकांश दुकानें बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed