फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   28 cows dead bhadra in Rajasthan, food poisoning suspected

राजस्थान के भादरा में 28 गायों की मौत, गौशाला में जहरीला चारा खाने की आशंका

Thu, 09 Aug 2018 05:23 PM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
28 cows dead bhadra in Rajasthan, food poisoning suspected
Cow
राजस्थान में भादरा कस्बे की एक प्रमुख गौशाला में बीते दो दिन में कम से कम 28 गायों की मौत हो गई हैं। प्रथम दृष्टया इसकी वजह 'फूड प्वाजनिंग' बतायी जा रही है।
विज्ञापन


यह घटना हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील स्थित श्री गौशाला में हुई है। गौशाला अध्यक्ष दयानंद खोखेवाला ने भाषा को बताया कि दो बाड़ों में 300 से अधिक गायें अचानक बीमार हो गईं जिनमें से 29-30 गायों की मौत हो गयी।
विज्ञापन


खोखेवाला ने बताया कि स्थानीय पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद गायों की मौत की वजह 'फूड प्वायजनिंग' बताया है। उनके अनुसार संभवत: इन गायों को दिया गया चारा किसी वजह से विषाक्त हो गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौशाला के लिए हरा चारा हरियाणा से आता है। यहां दो हजार से अधिक पशु हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल दो ही बाड़ों में हुई। चिकित्सकों की टीम बाकी पशुओं के स्वास्थ्य पर निगाह रखे हुए है।


पशुपालन विभाग में संयुक्त निदेशक हनुमानगढ मदनलाल खुड़िया ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चारे बाजरी के कारण बुधवार को लगभग 50 गोवंश को दिक्कत हुई थी जिनमें से बुधवार तक 22 की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त चारे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed