फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   250 people attended the wedding in Bhilwara, the groom's father was fined more than six lakhs

भीलवाड़ा में शादी में शामिल हुए 250 लोग, दूल्हे के पिता पर लगा छह लाख से अधिक का जुर्माना

Sun, 28 Jun 2020 12:32 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
250 people attended the wedding in Bhilwara, the groom's father was fined more than six lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान से लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कई जिंदगियों को दांव पर लगा दिया है। भीलवाड़ा के भदादा मोहल्ले में हुई एक शादी में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं जिसका असर यह हुआ कि शादी में आए मेहमानों में से 16 लोग कोरोना संक्रमित पॉजिटिव हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से शादी समारोह में सिर्फ 50 मेहमानों की छूट दिए जाने के बावजूद इस शादी में 250 लोग इकठ्ठा हुए। नियम को तोड़ने की वजह से अब दूल्हे के पिता बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। राजस्थान एपिडेमिक एक्ट और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के प्रावधानों के अनुसार, दूल्हे के पिता से 6,26,600 रुपए वसूले जाएंगे जो सरकार द्वारा मरीजों के इलाज में खर्च किए गए हैं। तहसीलदार भीलावाड़ा को ये राशि तीन दिन में वसूल कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर पूरे मामले पर भीलवाड़ा जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र भट्ट द्वारा शनिवार को आदेश जारी किया गया। इसके अनुसार, 13 जून को शादी में 50 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया। कोरोना से संबंधित प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया। इस वजह से मेहमानों में कोरोना फैल गया। अभी और भी संक्रमित मिलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 58 लोग अब तक क्वारंटीन किए जा चुके हैं। आइसोलेशन वॉर्ड, क्वारंटीन व्यवस्था, आवास, भोजन और सैंपल जांच में सरकार का 6,26,600 रुपए का खर्च आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगे मरीज मिलने की स्थिति में भी इलाज का खर्च दूल्हे के पिता से ही वसूला जाएगा। शादी में 250 लोग बुलाने के मामले में पुलिस दूल्हे के परिवार पर पहले ही एफआईआर भी दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed