फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   25 thousand rupees prize dacoit Shishram Gurjar arrested

Rajasthan: केशव गुर्जर की गैंग का चंबल से सफाया, 25 हजार रुपये का इनामी डकैत शीशराम गुर्जर भी गिरफ़्तार

Sat, 04 Feb 2023 12:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Feb 2023 12:33 PM IST
सार

केशव गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद अब उसके छोटे भाई शीशराम गुर्जर को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। छह दिन की तलाश के बाद टीम ने 25 हजार रुपये का इनामी शीशराम को पकड़ लिया है। उसके साथ एक और डकैत को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
25 thousand rupees prize dacoit Shishram Gurjar arrested
पकड़े गए डकैत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राजस्थान के टॉप पांच बदमाशों में शामिल डकैत शीशराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। शीशराम की गिरफ्तारी होने के साथ ही केशव गुर्जर की गैंग का चंबल के बीहड़ों से खात्मा हो गया है। डकैत केशव गुर्जर के सगा भाई शीशराम गुर्जर पर एडीजे क्राइम ब्रांच द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


आतंक के गढ़ या कहे तो चंबल के बीहड़ों में डकैत केशव गुर्जर की जंग का खात्मा करने के लिए धौलपुर पुलिस पिछले छह दिन से सर्चिंग अभियान चलाए हुए थी। पहले दिन 30 जनवरी को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने डकैत केशव गुर्जर के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अगले ही दिन 31 जनवरी को बाडी सदर के मुंडपुरा का माला के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद भागे नरेश गुर्जर और बंटी पंडित को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


छह दिन से बीहड़ में तलाश रही थी पुलिस
30 जनवरी को हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस केशव और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि उसका सगा भाई शीशराम गुर्जर और छोटू गुर्जर फरार चल रहा था। शनिवार को छठवें दिन पुलिस को मुठभेड़ के बाद फरार चल रहा शीशराम गुर्जर अपने भाई छोटू गुर्जर के साथ पीली कछार में दिख गया। इसके बाद पुलिस ने उसे सरेंडर होने के लिए ललकारा शुरू से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के पास से 306 बोर और 315 बोर की बंदूक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed