फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   240 pilgrims from Pakistan reached Ajmer for Dargah Ziarat

Rajasthan: दरगाह जियारत के लिए दो साल बाद अजमेर पहुंचे 240 पाकिस्तानी जायरीन, जानें किस बात की रही पाबंदी

Wed, 25 Jan 2023 02:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 25 Jan 2023 02:21 PM IST
सार

अजमेर पहुंचा पाक जायरीनों का जत्था। सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस और रेलवे प्रशासन हुआ अलर्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी को रेलवे स्टेशन से सेंट्रल गर्ल्स स्कूल पहुंचाया गया। एक फरवरी को पाकिस्तान वापसी होगी।

विज्ञापन
240 pilgrims from Pakistan reached Ajmer for Dargah Ziarat
अजमेर पहुंचे 240 पाकिस्तानी जायरीन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना उर्स शुरू हो चुका है, जिसमें देश के कोने कोने से जायरीन दरगाह जियारत के लिए अजमेर पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी पाकिस्तानी जायरीनों का एक दल दो साल बाद अमृतसर से ट्रेन के जरिए अजमेर पहुंचा। जिन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बसों में बैठाकर सेंट्रल गर्ल्स स्कूल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 
बात करने पर लगाई पाबंदी
गरीब नवाज उर्स में शिरकत करने के लिए हर साल पाकिस्तान के नागरिक दरगाह में जियारत के लिए आते हैं। करेंसी चेंज करने सहित अन्य औपचारिकताओं के चलते वे अपने तय कार्यक्रम से करीब तीन घंटे देरी से यहां पहुंचे। दो साल बाद पाक नागरिकों ने अजमेर में आकर अपनी खुशी का इजहार करना चाहा तो प्रशासन ने उन्हें बातचीत करने से मना कर दिया। प्रशासन ने जायरीनों पर किसी से बात करने पर पाबंदी लगा रखी है। जब मीडिया ने बातचीत करनी चाही तो प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनको बात करने से रोक दिया। प्रशासन ने उनको मीडियाकर्मियों से दूर रखा। पाकिस्तान से आए जायरीनों के दल में लगभग 240 लोग शामिल थे।
विज्ञापन


एक फरवरी तक अजमेर में रुकेगा दल
वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों के अजमेर पहुंचने को लेकर खुफिया एजेंसियों और पुलिस प्रशासन ने स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी साथ ही पूरे प्लेटफार्म को भी खाली करा दिया गया था। स्टेशन पहुंचने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सभी की गिनती कर उनको बस से अपने निर्धारित स्थान सेंट्रल गर्ल्स स्कूल पहुंचाया जहां इनको ठहराया जाएगा। पाक नागरिकों का दल एक फरवरी तक अजमेर में रुकेगा। इस दौरान वह गरीब नवाज की बारगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed