फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   240 government schools will be converted into Mahatma Gandhi English Medium School CM Ashok Gehlot

Rajasthan: 240 सरकारी स्कूल महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बदलेंगे, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी

Wed, 16 Aug 2023 08:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Aug 2023 08:50 PM IST
सार

सीएम गहलोत की स्वीकृति के बाद प्राथमिक स्तर के 71, उच्च प्राथमिक स्तर के 88 और उच्च माध्यमिक स्तर के 81 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बदला जाएगा। इनमें 18 गर्ल्स स्कूल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
240 government schools will be converted into Mahatma Gandhi English Medium School CM Ashok Gehlot
सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार प्रदेश के गवर्नमेंट स्कूलों में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए अलग-अलग कैटेगरी के 240 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कन्वर्ट करने की स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


इन 240 इंग्लिश मीडियम स्कूल्स में स्टूडेंट्स को अंग्रेजी माध्यम में क्वालिटी एजुकेशन मिल सकेगी।  गहलोत की स्वीकृति से प्राथमिक स्तर के 71, उच्च प्राथमिक स्तर के 88 और उच्च माध्यमिक स्तर के 81 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बदला जाएगा। इनमें 18 गर्ल्स स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000-1000 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। साथ ही, जिन विद्यालयों में 200 से अधिक विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करना चाहेंगे, वहां भी प्राथमिकता से अंग्रेजी माध्यम विंग शुरू करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर के विद्याधर नगर का महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल बनेगा मॉडल विद्यालय
जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यहां स्कूल चलाने के लिए 28 नई पोस्ट भी क्रिएट की जाएंगी। सृजित होने वाले पदों में लेक्चरार के 5, सहायक प्रशासनिक अधिकारी और फोर्थ क्लास कैटेगरी कर्मचारी का 1-1, टीचर लेवल-1 के 9, टीचर लेवल-2 के 6, लैब असिस्टेंट के 2 और प्रयोगशाला परिचारक के 4 पद शामिल हैं। बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed