फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   231 crores approved in MBC Development Fund CM approves 11 crores for Mahatma Gandhi Library and Constitution

Rajasthan: MBC विकास कोष में 231 करोड़ स्वीकृत, महात्मा गांधी लाइब्रेरी-संविधान केंद्रों के लिए 11 करोड़ मंजूर

Sat, 01 Jul 2023 01:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 01 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में एमबीसी विकास कोष की राशि को बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए कर दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 231.44 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
231 crores approved in MBC Development Fund CM approves 11 crores for Mahatma Gandhi Library and Constitution
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 231.44 करोड़ के वित्तीय प्रस्तावों की स्वीकृति दी है। यह राशि एमबीसी विकास कोष के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने देवनारायण अनुप्रति योजना के लिए 1.50 करोड़, देवनारायण पूर्व मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 8 करोड़, देवनारायण उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 135 करोड, देवनारायण गुरूकुल योजना के लिए 17.50 करोड़, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण और प्रोत्साहन योजना के लिए 20.34 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। 
विज्ञापन


रावतभाटा और विराटनगर में देवनारायण आवासीय विद्यालय
मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा और जयपुर के विराटनगर में देवनारायण आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए 37.90 करोड़ की स्वीकृति दी है। अलवर के उमरेण, टोंक के निवाई तथा जयपुर में मानसरोवर और प्रतापनगर में देवनारायण छात्रावासों के भवन निर्माण के लिए 11.20 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस निर्णय से अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी और वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में एमबीसी विकास कोष की राशि को बढ़ाकर 200 करोड़ किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी पुस्तकालयों और संविधान केंद्रों के लिए 11 करोड़ स्वीकृत
प्रदेशभर में 2500 महात्मा गांधी पुस्तकालयों और संविधान केन्द्रों में पाठ्यपुस्तकें, समाचार पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके लिए 11 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस राशि से केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पुस्तकालय और संविधान केन्द्र पंचायतों और शहरों के वार्डों में खोले जाएंगे।  इस स्वीकृति से पाठकों को अध्ययन के लिए पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध हो सकेंगी। वे महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को भी पढ़ और समझ पाएंगे। इन केंद्रों में पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी विकसित होंगी। सीएम गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed