फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   2 people died while cleaning garbage in factory tank in Kota

Kota News: फैक्ट्री के टैंक में कचरा साफ करने उतरे 2 लोगों की मौत, तीन का अस्पताल में चल रहा इलाज

Tue, 16 May 2023 03:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 03:05 PM IST
सार

कोटा में एक फैक्ट्री के टैंक में कचरा साफ करने उतरे पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें असपताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान  2 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
2 people died while cleaning garbage in factory tank in Kota
दो युवकों की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कोटा जिले के रानपुर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 5 मजदूर फैक्ट्री में बने हौद में कचरा साफ करने के लिए उतरे थे। उसी समय पांचों अचेत हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान देर रात रामरतन और लोकेश की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


रानपुर थाना SHO बलबीर सिंह ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। शिव एडिबल फैक्ट्री में पांच मजदूर कचरा साफ करने के लिए हौद में उतरे थे। इस दौरान वे अचेत हो गए, फैक्ट्री में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात को दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी पर कांग्रेस नेता और लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हादसा दुखद है। जब तक मृतक मजदूरों के परिजनों को आर्थिक सहायता नहीं दी जाती, शव नहीं उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed