{"_id":"5b8fa66b867a55484b5f5531","slug":"19-year-prisoner-hanged-himself-transferred-in-another-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल के कैदी ने लगाई फांसी, दूसरी जेल में किया गया था ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 साल के कैदी ने लगाई फांसी, दूसरी जेल में किया गया था ट्रांसफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 05 Sep 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की जेल में एक कैदी ने बुधवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हनुमानगढ़ के जेल अधीक्षक सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि नोहर से स्थानांतरित किये गये विचाराधीन कैदी अय्यूब उर्फ आकू (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किए गए कैदी को 19 अगस्त को नोहर से हनुमानगढ़ जेल में लाया गया था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण 24 अगस्त को हनुमानगढ़ के चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आकू को गत सोमवार को बीकानेर से हनुमानगढ़ जेल लाया गया था। बुधवार की सुबह जेल प्रहरी ने उसका शव जेल में लटकता पाया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये हनुमानगढ़ के राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है। इस मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।
विज्ञापन