{"_id":"635bdd1934e2233d146b3c51","slug":"19-year-old-girl-gang-raped-in-ajmer-sent-obscene-video-to-fiancee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 19 साल की युवती से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो मंगेतर को भेजा, हाल ही में हुई थी सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 19 साल की युवती से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो मंगेतर को भेजा, हाल ही में हुई थी सगाई
Fri, 28 Oct 2022 07:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:16 PM IST
सार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी हाल ही में सगाई हुई थी। कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन आरोपियों ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है। इससे पूरा परिवार तनाव में हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अजमेर में युवती से दुष्कर्म।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। बेहोश होने के बाद उसके साथ ज्यादाती की। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना, जिसे अब उसके मंगेतर को भी भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
19 साल की पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि तीन महीने पहले वह किसी काम से एक परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। इस दौरान वह अपने किसी काम से उसे एक दोस्त के घर ले गया। वहां पहले से उसका एक और दोस्त मौजूद था। इस दौरान पीड़िता और तीनों युवकों ने साथ में बैठककर कोल्डड्रिंक पी। जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का पता। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाया, जो उन्होंने गैंगरेप के दौरान बना लिया था। आरोपियों ने उसे धमकी दी अगर किसी को कुछ बताया तो इसे वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी पीड़िता युवती को लगातार परेशान करते रहे। अब आरोपियों ने पीड़ित का अश्लील वीडियो और फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए। इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता को अगवा करने की भी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी हाल ही में सगाई हुई थी। कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन आरोपियों ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है। इससे पूरा परिवार तनाव में हैं। इधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।