{"_id":"649d4f83eea388d21e097743","slug":"16-people-gang-raped-married-woman-in-dausa-rajasthan-raping-her-for-three-years-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला के साथ 16 लोगों ने किया गैंगरेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 साल से कर रहे दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला के साथ 16 लोगों ने किया गैंगरेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 साल से कर रहे दुष्कर्म
Thu, 29 Jun 2023 03:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Jun 2023 03:01 PM IST
सार
दौसा में एक विवाहिता के साथ 16 लोगों ने दुष्कर्म किया। तीन साल से आरोपी अश्लील फोटो और वीडिया वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं। अब पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले में विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ अलग-अलग समय में 16 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जिले के बैजूपाड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी अपनी शिकायत में दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 15 मई को विकास और यादराम रात करीब 11 बजे उसके घर के पीछे आए। उन्होंने कॉल कर उसे मिलने बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। आरोपियों ने धमकी देकर उस पर मिलने आने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर, उनकी बात नहीं मानी तो वे उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपियों की धमकी से डरकर पीड़िता बाहर चली, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब 3 साल में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विकास और उसके कई दोस्तों ने अलग-अलग समय में उसके साथ दुष्कर्म किया। हर बार आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो लिए और वीडियो भी बनाए। जिसके सबूत उसके पास हैं। इससे पहले आरोपियों ने 3 और 4 मई को भी जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
2021 से दरिंदगी का शिकार हो रही विवाहिता
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म का सिलसिला साल 2021 में शुरू हुआ था। उस दौरान वह अपने पति के साथ जयपुर में रहती थी। उसके पति के काम पर जाने के बाद तीन युवक उसके कमरे में जबरन घुस आए और डरा धमकाकर उसके साथ जबरन गैंगरेप किया।
इस दौरान आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भेज दिए। इन्हीं फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते आ रहे हैं। आरोपियों की दरिंदगी से तंग आकर अब उसने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।