{"_id":"fcf861da-651b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"16-people-died-from-swine-flu-in-22-days-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में स्वाइन फ्लू से 22 दिनों में 16 मौतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर में स्वाइन फ्लू से 22 दिनों में 16 मौतें
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 23 Jan 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर में स्वाइन फ्लू के प्रकोप के चलते लगातार मौतें हो रही हैं। यहां पिछले 22 दिनों में 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को आठ मरीजों के स्वाब के नमूने जांच के लिये भेजे गये।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत मंगलवार को हुई। एमजीएच के आईसीयू में भर्ती फलोदी की पूजा की मौत हो गई। पूजा गर्भवती थीं। वहीं स्वाइन फ्लू के चलते एमडीएम आईसीयू में भर्ती बाड़मेर जिले की एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिकतर गर्भवती महिलायें स्वाइन फ्लू की चपेट में आती दिख रही हैं। साल 2012-13 में स्वाइन फ्लू से हुई 39 मौतों में से 27 महिलायें हैं और इनमें 20 गर्भवती महिलायें शामिल हैं। इससे पहले साल 2009 में भी स्वाइन फ्लू से एसी ही स्थिति बन गई थी। 2009 में केवल जनवरी महीने में 20 स्वाइन फ्लू के मरीजों की मौत हो गई थी। वर्ष 2009-10 के दौरान जोधपुर में स्वाइन फ्लू से 80 जानें गई थीं। मरने वालों 50 महिलायें थीं, जिनमें 26 गर्भवती थीं।
विज्ञापन