{"_id":"6436d948dbc2a1df7c0a5d25","slug":"1530-kg-poppy-seeds-worth-rs-55-lakh-recovered-from-two-smugglers-in-churu-salasar-police-arrested-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 3 राज्य और 1500 KM की दूरी तय कर चूरू पहुंचे तस्कर, सालासर पुलिस ने पकड़ा, 55 लाख का डोडा पोस्त जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 3 राज्य और 1500 KM की दूरी तय कर चूरू पहुंचे तस्कर, सालासर पुलिस ने पकड़ा, 55 लाख का डोडा पोस्त जब्त
Wed, 12 Apr 2023 09:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Apr 2023 09:46 PM IST
सार
चूरू की सालासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 3 राज्यों की सीमा पार कर और 1500 किलोमीटर की दूरी तय कर नशे की बड़ी खेप ट्रक ट्रेलर से राजस्थान ला रहे 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 1530 किलो अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त डोडा पोस्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चूरू के एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि आईजी रेंज के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सीओ सुजानगढ़ रामप्रताप के सुपरविजन में सुजानगढ़ रोड सालासर बाईपास तिराहे पर एसएचओ संदीप कुमार मय टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी।सीकर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ट्रेलर को रोककर टीम ने चेक किया, तो पीछे 37 जूट और प्लास्टिक के कट्टो में 15 क्विंटल 30 किलो डोडा पोस्ट भरा था। इस पर चालक मग सिंह पुत्र चेन सिंह (26 साल) निवासी चारणवाला थाना रणजीतपुरा जिला बीकानेर और पास बैठे रामनिवास विश्नोई पुत्र हेतराम (19 साल) निवासी गोडू थाना बज्जू जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
झारखंड के रांची से 3 राज्य पार कर पहुंचे तस्कर राजस्थान
एसपी मीना ने बताया कि तस्कर नशे की इतनी बड़ी खेप रांची झारखंड से लेकर करीब 15 किलोमीटर दूर से 3 राज्यों की सीमा पार कर बेखौफ राजस्थान में ला रहे थे। सालासर एसएचओ संदीप कुमार, एसआई अल्का की सूचना और थाना दूधवाखारा के कांस्टेबल सुरेंद्र की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन