फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   15 RAS Officers Selected for IAS Promotion in Rajasthan

राजस्थान न्यूज: आरएस से आईएएस में पदोन्नति का रास्ता साफ, UPSC ने तय किए नाम, जानिए कौन-कौन दौड़ में...

Tue, 29 Sep 2026 07:26 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 29 Sep 2026 07:26 AM IST
सार

UPSC चयन समिति ने राजस्थान के 15 RAS अधिकारियों के IAS पदोन्नति के लिए नाम तय किए हैं। इनमें 1998 बैच के 12 और 1999 बैच के तीन अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
15 RAS Officers Selected for IAS Promotion in Rajasthan
राजस्थान सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 15 अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। 23 सितंबर को जयपुर में शासन सचिवालय में हुई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति की बैठक में 18 रिक्त पदों के लिए 15 अधिकारियों के नाम तय किए गए। तीन पद रिक्त रखे गए हैं।

विज्ञापन

पदोन्नति के लिए चयनित अधिकारियों में 1998 बैच के 12 और 1999 बैच के तीन अधिकारी शामिल हैं। सूची में मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय, राजस्व बोर्ड, जेडीए, नगर निगम और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी हैं।

विज्ञापन

1998 बैच के 12 अधिकारी

1998 बैच से उम्मेद सिंह, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, महावीर खराड़ी, मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मदन लाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़ और पूनम प्रसाद सागर का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मेद सिंह वर्तमान में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विशिष्ट सहायक हैं। अंजू राजपाल मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव हैं। विवेक कुमार पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन) और मुकेश कुमार शर्मा राज्य सूचना आयोग में सचिव हैं।

महेंद्र कुमार शर्मा तकनीकी शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव हैं। महावीर खराड़ी जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर में अतिरिक्त आयुक्त हैं। मेघना चौधरी पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, अजमेर में अतिरिक्त महानिरीक्षक हैं।

ओमप्रकाश जैन माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर के निदेशक हैं। राजेश सिंह और मदन लाल नेहरा अजमेर स्थित राजस्व बोर्ड में सदस्य हैं। दिनेश कुमार जांगिड़ पशुपालन विभाग में संयुक्त सचिव और पूनम प्रसाद सागर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त आयुक्त हैं।

यह भी पढें- जयपुर: अस्पताल की रसोई में मिली चार दिन पुरानी ग्रेवी, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

1999 बैच के तीन नाम

1999 बैच से डॉ. भागचंद बघाल, असलम शेरखान और नरेंद्र कुमार बंसल के नाम तय किए गए हैं। डॉ. भागचंद बघाल जेडीए में अतिरिक्त आयुक्त हैं। असलम शेरखान अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग में संयुक्त सचिव हैं। नरेंद्र कुमार बंसल जयपुर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त हैं।

अधिसूचना के बाद IAS नियुक्ति

UPSC की चयन समिति की बैठक में नाम तय होना पदोन्नति प्रक्रिया का एक चरण है। इससे अधिकारियों की IAS नियुक्ति तत्काल प्रभावी नहीं होती। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद ही पदोन्नति और IAS कैडर में नियुक्ति प्रभावी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed