Jhunjhunu: अभियान चलाकर 13 भगोड़े अपराधी को किया गिरफ्तार, सूरजगढ़ पुलिस ने की कारवाई
Jhunjhunu: जिले की सूरजगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 13 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया। थाना इंचार्ज भजना राम ने बताया कि अपराधिक पर्वती के बदमाशों को पकड़ने के लिए सूरजगढ़ पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाकर छापेमार कार्रवाई की थी।
विस्तार
इस दौरान विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की घरपकड़ कर उन्हें क्षेत्र में अपराध नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। एसपी देवेंद्र सिंह के निर्देशन पर पुलिस की गठित टीमों ने क्षेत्र में बदमाशों की दर पकड़ के लिए अलग-अलग जगह दबिस देकर कार्रवाई की है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
विभिन्न मामलों में 13 वांछित अपराधियों को हिरासत में लिया गया, इसमें जाखड़ निवासी पवन सिंह पुत्र बजरंग सिंह प्रवीण कुमार पुत्र सुभाष, संदीप पुत्र बिहारी लाल, राजवीर पुत्र रामचंद्र, सुमन देवी पत्नी संदीप निवासी खेदड़ो की ढाणी शामिल है। इसके अलावा बेरला के विवेक कुमार पुत्र रविंद्र सिंह, बिशनपुरा से अंकित पुत्र छोटेलाल, लोटिया निवासी सोनू पुत्र रामेश्वर,कुलोठ कला के नवीन कुमार पुत्र जयप्रकाश, पीपली से लोकेश पुत्र प्रदीप कुमार, भावठी के मनदीप सिंह पुत्र रविंद्र सिंह,दुदी के साहिल पुत्र अजीत तथा किठवाना निवासी रमेश कुमार नेहरा पुत्र हरलाल को गिरफ्तार किया गया है।